डिंपल यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Women's Reservation Bill: 'बार-बार बिल का स्वरूप क्यों बदला जा रहा', PM Modi के भाषण पर डिंपल यादव का पलटवार

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: डिंपल यादव ने पीएम मोदी को दी खुली चुनौती और कहा कि विपक्ष तैयार है, अभी 543 सीटों पर लागू करें 33% महिला आरक्षण। जानें क्या बोलीं सपा सांसद।

सजल रघुवंशी

Dimple Yadav Statement On PM Modi Speech: उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कहा कि इस बिल पर विरोध का तो सवाल ही नहीं उठता है। इसके अलावा उन्होंने चुनौती देते हुए यह भी कहा कि आप 2029 की बात कर रहे हैं तो हम तैयार हैं आप 543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण कर दीजिए, समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार है।

दरअसल, आज लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना पक्ष रखा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका आज विरोध करेंगे तो इसे लागू करने में काफी समय लग जाएगा।

डिंपल यादव ने क्या कहा?

दरअसल, सदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जो भूमिका बांधी जा रही है कि विपक्ष विरोधी है तो जब 2023 में यह सर्वसम्मति से पारित हो गया था तो विरोध का तो सवाल ही नहीं उठता है। जिस रूप में यह पारित हुआ था, पहले जनगणना, फिर परिसीमन और फिर यह लागू होता। सारी पार्टियां इस बिल को लेकर एकमत है लेकिन बार-बार इसका स्वरूप क्यों बदला जा रहा है? आप 2029 की बात कर रहे हैं तो हम तैयार हैं आप 543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण कर दीजिए, समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिना जनगणना और पिछड़ी जातियों को शामिल किए जो महिला आरक्षण लाया जा रहा है, वह तब लाया जा रहा है जब उनके पास वोट कम हैं और उनके अपने वोटर उन्हें छोड़कर चले गए हैं। वे तुष्टीकरण के लिए महिला आरक्षण ला रहे हैं। वे इसे अब क्यों ला रहे हैं? आप जाति जनगणना क्यों नहीं गिनना चाहते? इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया होगा। पिछली बार सभी पार्टियों ने महिला आरक्षण का समर्थन किया था सवाल परिसीमन पर है, आप निर्वाचन क्षेत्र कैसे बनाएंगे उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों को भी भरोसा दिलाया था कि उन्हें राज्य का दर्जा मिलेगा लेकिन क्या हुआ?

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का आया बयान

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज महिलाएं पूरे के पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। साइंस से लेकर तमाम क्षेत्रों में सिर्फ राजनीति को छोड़कर. मैं पूछना चाहती हूं कि विपक्ष से कि क्या आप महिलाओं की भूमिका केवल वोटर्स की रखना चाहते हैं। अगर हम विधानसभा में जाए तो वहां महिलाएं बेहद कम है। मैं सभी दलों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया। मुझे अचंभा है कि मेरे विपक्ष के साथी 2029 तक लागू करने का समर्पण नहीं दिखा रहे हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच