Photo-Twitter-@deepigoyal 
देश

डिलीवरी बॉय बने Zomato के CEO, 'इस' खास अंदाज में ग्राहकों के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे, देखें तस्वीरें

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: 7 अगस्त रविवार को बड़े ही उत्साह के साथ हर जगह फ्रेंडशिप डे मनाया गया। ऐसे में आपको बता दें कि जोमैटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल (CEO Deepinder Goyal) ने बेहद अनोखे अंदाज में फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2023) मनाया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फ्रेंडशिप डे को गोयल ने फ़ूड डिलीवरी बॉय बनकर डिलीवरी की। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी... 

दरअसल उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह जोमैटो डिलिवरी बॉय बने नजर आ रहे हैं और रॉयल एनफील्ड बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गाड़ी के पीछे जोमैटो बैग भी लगाया हुआ है। जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही है। 

दरअसल, जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने खुद पार्सल पहुंचाकर ग्राहकों को चौंका दिया और फ्रेंडशिप बैंड भी बांटे। पोस्ट में गोयल को कई फ्रेंडशिप बैंड पकड़े हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस अनोखी पहल से काफी प्रभावित हुए। ऐसे में अब लोग कमेंट कर इसकी सराहना कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि ज़ोमैटो के सीईओ गोयल ने ट्वीट किया, "मैं अपने डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्तरां पार्टनर्स और ग्राहकों को कुछ फूड और फ्रेंडशिप बैंड दूंगा। अब तक का सबसे अच्छा रविवार।"

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में