दिल्ली धमाके के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ...', दिल्ली धमाके के पीड़ितों के लिए CM रेखा ने किया मुआवजे का ऐलान

Delhi Blast News: दिल्ली सरकार ने लाल किले विस्फोट पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अक्षय साहू

Delhi Govt Announces Compensation Delhi Blast Victims: लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस त्रासदी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल किसी भी व्यक्ति के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

रेखा गुप्ता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे ने पूरे दिल्ली शहर को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार की संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है या जो घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेखा गुप्ता सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि भी तय की है। विस्फोट में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से विकलांग हुए लोगों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था उच्च गुणवत्ता के साथ की जाएगी और किसी को भी चिकित्सा सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन मुस्तैदी के साथ हालात पर नियंत्रण बनाए हुए है।

जानकारी के अनुसार, लाल किले के नजदीक हुए इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी

वहीं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भूटान दौरे पर पहुंचें। इस दैरान उन्होंने दिल्ली में हुई  भयावह घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम जो हुआ, उससे पूरा देश व्यथित है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं, और पूरा देश इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।

इसे साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस आतंकी साजिश में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस हमले की पूरी सच्चाई उजागर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!