Highlights:
देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।
दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में फैक्ट्री, गोदाम, कबाड़ में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।
इन घटनाओं के पीछे कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखों की चिंगारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
Fire Accidents On Diwali: देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में फैक्ट्री, गोदाम, कबाड़ की दुकान और पुराने अस्पताल परिसर में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।
इन घटनाओं के पीछे कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखों की चिंगारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कई जगहों पर दमकल कर्मियों को आग बुझाने में घंटों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पेजावा गांव के पास स्थित राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की तेज लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नजदीकी थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया। राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में लोहे और स्टील के पाइप, करकट समेत अन्य सामान का निर्माण और आपूर्ति की जाती है। फैक्ट्री में रखे सामान और मशीनों के आग की चपेट में आने की संभावना है।