दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है खासियत

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बन जाने से 213 किमी की दूरी तय करने में पहले जहां छह घंटे लगता था, अब ढाई में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

अमन मौर्या

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अब दिल्ली से देहरादून सफर में लगने वाला समय पहले से लगभग आधा रह जाएगा। 213 किमी की दूरी तय करने में पहले जहां छह घंटे लगता था, अब ढाई घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे के ‘एलिवेटेड सेक्शन’ पर वन्यजीव मार्ग का जायजा भी लेंगे। 213 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को तैयार करने में करीब 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है इसका लाभ प्रदेशवासियों को भी मिलेगा।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कम होगा दबाव

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व अन्य हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में जनसंख्या बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ गई है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली के आसपास के इलाकों में लोगों को जाम से राहत मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाया गया है।

चार चरणों में बनाया गया एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को चार चरणों में बनाया गया है। पहले फेज में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन, दूसरे फेज में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से सहारनपुर बाईपास, तीसरे फेज में सहारनपुर बाईपास से उत्तराखंड के गणेशपुर और फेज चार में गणेशपुर से देहरादून तक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया।

एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। इससे सफर की सुरक्षा और बढ़ जाती है। 6-लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है, जिसमें 10 इंटरचेंज, 3 आरओबी, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा।

एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जिसकी लंबाई 12 किमी. है। इसमें 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास और 6 एनिमल पास भी बनाए गए हैं, जिससे कि जानवरों का दुर्घटना होने का खतरा कम हो और वे आसानी से सड़क पार कर सकेंगे।

‘मां डाट काली’ मंदिर में पीएम मोदी करेंगे पूजा-अर्चना

उद्घाटन के दौरान देहरादून के पास स्थित ‘मां डाट काली’ मंदिर में पीएम मोदी पूजा-अर्चना भी करेंगे। डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत