PHOTO - ANI 
देश

दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कमयाबी, बिहार में जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को इस राज्य से दबोचा

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi)से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार (Bihar)में जहरीली शराब कांड (spurious liquor case) का मास्टरमाइंड पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले में अधिक जानकारी आनी बाकी है। माना जा रहा है कि इसी आरोपी के कारण बिहार में इतने लोगों की जान चली गई।    

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि राम बाबू को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह बिहार में जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड था। बिहार के छपरा में हुए इस शराब कांड में करीब 80 लोगों की जान गई थी। 

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया कि राम बाबू महतो सारण जिले के थाना मशरक और थाना इसुआपुर में दर्ज दो मामलों में वांछित अभियुक्तों में से एक है. जहरीली शराब की बिक्री और खपत से जुड़ी इन दुखद घटनाओं में करीब 80 लोगों की मौत हुई है। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वह अवैध शराब के कई मामलों में शामिल है। उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1609045332196995074

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड राम बाबू (35) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मास्टरमाइंड को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी है। 

बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काफी सवाल उठे थे। लोकसभा और राज्य सभा में भी मुद्दा उठा था।  इसपर बोलते हुए नीतीश कुमार ने काफी बेतुका बयान दिया था। उन्होंने कहा था जो शराब पियेगा वह मरेगा। इस पर काफी समय तक राजनीती चलती रही।   

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज