दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मुझे तूफानों से टकराने की आदत आसुरी शक्तियां क्या बिगाड़ेंगी', दिल्ली में दहाड़ीं CM गुप्ता

Delhi CM Rekha Gupta दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। अब घटना के बाद, सीएम ने कहा कि उन्हें तूफानों से जूझने की आदत है और वह किसी भी शैतानी शक्ति से नहीं डरतीं है।

सौरभ शर्मा

CM Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सीएम का साहसिक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें तूफानों से जूझने की आदत है और वह किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने अपने पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में उनका चेहरा जल गया था, तब भी वह पीछे नहीं हटी थीं।

20 अगस्त 2025 को हुई इस घटना के बाद आरोपी की पहचान राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजी के रूप में हुई। बताया गया कि वह डॉग लवर है और कुत्तों से जुड़ी नीतियों को लेकर नाराज था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले सीएम आवास की रेकी की थी। मौका मिलते ही उसने हमला किया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सीएम ने दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाया है कि वह हर चुनौती का सामना करेंगी।

जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी राजेशभाई गिरफ्तार

सीएम रेखा गुप्ता अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं, तभी आरोपी ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद भी सीएम ने निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हालांकि वहां पार्टी के एक कार्यकर्ता ने हंगामा कर दिया। इन सबके बीच सीएम का बयान सामने आया कि वह किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हैं।

दिल्ली की जनता का प्यार है मेरी ताकत

एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा, जब मैं DUSU में थी, तब एक प्रदर्शन के दौरान मेरा चेहरा पेट्रोल से जल गया था। एक महीने तक तकलीफ झेली, लेकिन तब भी नहीं रुकी। आज मेरे पास दिल्ली की जनता का आशीर्वाद है, उनकी ताकत है। मैं न थकूंगी, न हारूंगी। जब तक दिल्ली को उसका हक नहीं मिल जाता, मैं लड़ती रहूंगी। अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें तो तूफानों से जूझने की आदत है, आसुरी शक्तियों से डरने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करते वक्त पुतले जला रहे थे तो इससे सिर्फ उनका पूरा चेरहा जला था लेकिन इससे उनके हौंसले और बढ़ गए।

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं