दिल्ली में इमारत ढही (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग के फंसे होने की आशंका

Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, राहत अभियान जारी है।

अक्षय साहू

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गली शाहतारा स्थित शीश महल में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, इमारत ढहने की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली थी। घटनास्थल चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों और अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

जानकारी के मुताबिक, दमकल की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चला रही है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


खबर अपडेट की जा रही है...

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला