प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, आतंकी दानिश के फोन से मिला सबूत, हमास कनेक्शन आया सामने

Delhi Blast Case: जांच में दानिश के फोन से दर्जनों ड्रोन की फोटो बरामद हुई हैं। इनमें हमास की तरह इस्तेमाल होने वाले ड्रोन के डिजाइन भी शामिल हैं।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Case Update: दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के दौरान आतंकी दानिश के फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। डिलीट की गई हिस्ट्री, फोटो, वीडियो और ऐप डेटा को खंगालने पर पता चला कि वह ड्रोन तकनीक और हथियारों पर लगातार काम कर रहा था।

जांच अधिकारियों को दानिश के मोबाइल से कई तरह के ड्रोन की तस्वीरें मिली हैं। इनमें हमास की तरह इस्तेमाल होने वाले ड्रोन के डिज़ाइन भी शामिल हैं। ये तस्वीरें साफ तौर पर बताती हैं कि दानिश काफी समय से ड्रोन टेक्नोलॉजी सीख रहा था। पूछताछ में दानिश ने यह भी स्वीकार किया कि वह ड्रोन-अटैक की तैयारी कर रहा था। वह ऐसे हल्के ड्रोन बनाने की कोशिश कर रहा था जो लगभग 25 किलोमीटर तक उड़ सकें और हमला कर सकें।

फोन में रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक लगाने से जुड़े वीडियो

ड्रोन की तस्वीरों के अलावा फोन से रॉकेट लॉन्चर की कई तस्वीरें बरामद हुई हैं। इतना ही नहीं, दर्जनों वीडियो मिले हैं जिनमें ड्रोन तैयार करना, उसे बदलना और उसमें विस्फोटक फिट करने के तरीके बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दानिश को ये वीडियो और जानकारियाँ एक विशेष ऐप के माध्यम से भेजी जा रही थीं। इस ऐप में कई विदेशी नंबर भी मिले हैं, जिनकी NIA अब जांच कर रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश ड्रोन टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ हासिल कर चुका था और किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था। एजेंसियाँ उसके नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में NIA की छापेमारी

इससे पहले एनआईए ने पिछले महीने लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच के तहत सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापे डाले। एनआईए के अनुसार, तलाशी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अवंतीपोरा जिलों में आठ स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ठिकाने पर तलाशी ली गई।

आपको बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। यह धमाका तब हुआ जब कार में सवार आतंकी उमर ने मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर ट्रैफिक रेड के पास खुद को उड़ा लिया था।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन