एपस्टीन फाइल्स पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

Epstein Files में नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, धर्मशाला से आया कड़ा बयान, 'गंदी' फाइल पर गहराया सस्पेंस

Dalai Lama Epstein Files Denial: जेफ्री एपस्टीन की 'यौन तस्करी' फाइलों में दलाई लामा का नाम आने से दुनिया दंग है। आध्यात्मिक गुरु के ऑफिस ने अब इन दावों की हकीकत बयां करते हुए सफाई दी है।

प्रतीक पाण्डेय

Dharamshala Press Statement on Epstein Files: पूरी दुनिया में शांति के प्रतीक माने जाने वाले तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का नाम एक ऐसे काले विवाद में घसीटा जा रहा है, जिसने वैश्विक राजनीति और ग्लैमर जगत के दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी जेफ्री एपस्टीन की गुप्त फाइलों में नाम आने के बाद मचे हड़कंप के बीच अब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा के ऑफिस ने आधिकारिक सफाई जारी की है।

दलाई लामा के ऑफिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनका नाम कुख्यात यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा जा रहा है। धर्मशाला से जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि परम पावन 14वें दलाई लामा कभी भी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले हैं।

"न कभी मिला, न कोई अनुमति दी"- धर्मशाला का बड़ा बयान

बयान में यह भी पुख्ता किया गया कि दलाई लामा ने कभी भी अपनी ओर से किसी व्यक्ति को एपस्टीन से मिलने या बातचीत करने की अनुमति नहीं दी थी। ऑफिस ने इन खबरों को "पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन" करार देते हुए कहा कि यह दलाई लामा की छवि को गलत तरीके से पेश करने की एक कोशिश है।

एपस्टीन फाइल्स: 100 से ज्यादा बार नाम आने का दावा क्या है?

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है। ये दस्तावेज़ ई-मेल, फोटो, नोट्स और अन्य रिकॉर्ड्स का हिस्सा हैं, जो एपस्टीन के नेटवर्क की गहराई को उजागर करते हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दलाई लामा का नाम इन दस्तावेजों में 100 से ज्यादा बार आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया।

इन्हीं दावों की गंभीरता को देखते हुए दलाई लामा के एक्स अकाउंट पर भी यह सफाई साझा की गई कि परम पावन का एपस्टीन के साथ कभी कोई संबंध नहीं रहा है।

कौन था जेफ्री एपस्टीन और किन दिग्गजों पर है आंच?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति था, जिस पर पहली बार 2005 में केस दर्ज हुआ था। साल 2019 में उसे सेक्स ट्रैफिकिंग के मामले में दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन कस्टडी के दौरान ही उसने आत्महत्या कर ली।

एपस्टीन अपनी हाई-प्रोफाइल पार्टियों के लिए जाना जाता था, जिसमें दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोग शामिल होते थे। एपस्टीन की इन फाइलों में अब तक कई बड़े दिग्गजों के नाम और फोटो सामने आ चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:

• साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग• पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन• पॉप स्टार माइकल जैक्सन

भ्रामक खबरों के खिलाफ अलर्ट

दलाई लामा के ऑफिस ने मीडिया से अपील की है कि वे एपस्टीन फाइलों के आधार पर बिना किसी ठोस तथ्य के दलाई लामा का नाम न जोड़ें। बयान के अनुसार, हालिया रिपोर्ट दलाई लामा को गलत तरीके से इस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। वर्तमान में धर्मशाला प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि आध्यात्मिक गुरु की वैश्विक प्रतिष्ठा पर कोई आंच न आए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला