तूफान अर्नब को लेकर अलर्ट जारी
तूफान अर्नब के कारण 53 ट्रेनों को किया गया रद्द
कई राज्यों में भारी की संभावना, लोगों को घरों में रहने की सलाह
Train Cancelled Due To Arnab Cyclonic Storm: बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात अर्बन को लेकर सुरक्षा और एहतियात के तौर पर पुख्ता इंतजाम किया गया है। तूफान को ध्यान में रखते हुए 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मीटिंग की है।
चक्रवात को ध्यान में रखते हुए उड़ीसा और आन्ध्रप्रदेश में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आगे बढ़ रहा है, जिससे तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के लिए खतरा पैदा हो गया है।
अर्नब के प्रभाव के कारण, 27-28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और ओडिशा में और 28 अक्टूबर, 2026 को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र के तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।
आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट पर 28 अक्टूबर को सुबह अर्बन चक्रवात टकराने का खतरा है। इस चक्रवात के कारण भारी तबाही की आशंका है। चक्रवात आने के कारण समुद्र के तट पर पानी का फैलाव तेजी से होगा। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है।
केंद्रीय रेलमंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट कर चक्रवात अर्नब से निपटने के लिए तैयारी पूरी का दावा किया। उन्होंने X पर लिखा है कि 28 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब के तट से टकराने की संभावना को देखते हुए, तैयारियों की समीक्षा की गई।
विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम डिवीजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और बहाली के त्वरित उपाय तैयार रखे गए हैं। जोनल, डिविजनल और बोर्ड स्तर पर 'वॉर रूम' सक्रिय हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। मरम्मत के सामान से लदी राहत वैगनें (रिलीफ वैगन) कृष्णा कैनाल, बिट्रागुंटा, मामिडीपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरू में तैनात की गई हैं।
प्रमुख जंक्शनों पर डीजल लोको, पावर यूनिट और एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर हैं। अर्थमूवर, पेड़ काटने वाली मशीनें और बहाली के लिए जरूरी उपकरण भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। हवा की गति और जल स्तर की हर घंटे जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। NDRF और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है।
बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान अर्नब के कारण 6 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।
संभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी आधिकारिक मौसम अपडेट एवं चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और स्थानीय स्तर पर अन्य परेशानियां उत्पन्न होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रशासन और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दें।