नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सीआरपीफ जवान (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

पुलिस के साथ CRPF संभालेगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भीड़, भगदड़ के बाद गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त सहायता के लिए सीआरपी दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करेगी।

Saurabh Pal

दिल्लीः नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भीड़ नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त सहायता के लिए सीआरपी दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करेगी। सीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'प्रयागराज' से शुरू होने वाले एक ही नाम वाली ट्रेनों की घोषणा के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने आगे कहा कि प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हुई, क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की और विपक्ष से राजनीतिक लाभ लेने से बचने का आग्रह किया। शर्मा ने एएनआई से कहा, "मैं कहूंगा कि यह बहुत दुखद घटना है। सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है। रेलवे विभाग के साथ-साथ केंद्र सरकार ने भी राहत कार्य किया है और जो भी मदद दी जा सकती है, वह भी की जा रही है।" उन्होंने आगे कहा कि यह देखकर दुख होता है कि विपक्ष के नेता सिर्फ अपना राजनीतिक फायदा देख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि "दुख की बात सिर्फ इतनी है कि जब कुंभ शुरू भी नहीं हुआ था, विपक्ष किसी दुखद घटना की तलाश में लग गया है। यह दुखद है कि विपक्ष के लोग दुखद घटनाओं में भी अपना राजनीतिक फायदा तलाशने लगते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि राहुल जी, अखिलेश जी और विपक्ष के सभी नेताओं को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। कुंभ, सनातन और दुखद घटनाओं से राजनीतिक फायदा मत तलाशिए। आपके पास उठाने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, लेकिन जिस तरह से आप (महाकुंभ) को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, वह दुखद है। इस दुखद घटना में सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर