(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
देश

आवास परियोजनाओं की निर्माण लागत में हुई वृद्धि, जानें कोलियर्स इंडिया ने क्या कहा.....

इसके साथ ही पिछले 1 साल में श्रम लागत में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तांबे और एल्युमीनियम की औसत दर में 19 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : बड़े शहरों में आवास परियोजनाओं के निर्माण की औसत लागत पिछले 4 सालों में 39 प्रतिशत बढ़कर 2,780 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है। ये बढ़ोत्तरी निर्माण सामग्री और श्रम की बढ़ती दरों के कारण हुई है।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कोलियर्स इंडिया के मुताबिक प्रीमियम आवास परियोजनाओं के लिए औसत निर्माण लागत अक्टूबर 2020 में 2,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। तो कोलियर्स इंडिया ने कहा है कि ये 15 मंजिलों वाली ग्रेड A आवासीय इमारत के लिए औसत लागत हैं।

आंकड़ा महानगरों शहरों से जुड़ी है

खबरों के मुताबिक ये आंकड़ा महानगरों शहरों से जुड़ी है। पिछले 1 साल में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण की औसत लागत में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्योंकि श्रम लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और रेत, ईंट, कांच, लकड़ी आदि जैसी कई निर्माण सामग्री की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। बता दें कि सीमेंट, स्टील, तांबा और एल्युमीनियम समेत चार प्रमुख निर्माण सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि का कुल प्रभाव कम रहा है।

हलांकि पिछले 12 महीनों में सीमेंट की कुल कीमतों में 15 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई है। जबकि स्टील की औसत कीमतों में एक प्रतिशत की कमी देखी गई है। इसके साथ ही पिछले 1 साल में श्रम लागत में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तांबे और एल्युमीनियम की औसत दर में 19 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कोलियर्स इंडिया के प्रमुख्य कार्यपालक अधिकारी बादल याग्निक ने कहा- पिछले साल मुख्य निर्माण सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि अपेक्षाकृत मामूली थी। लेकिन श्रम लागत के कारण निर्माण की समग्र लागत बढ़ रही है।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?