केके मेनन का खुलासा- राहुल गांधी के 'वोट चोरी' कैंपेन का वो नहीं हैं हिस्सा 
देश

KK Menon: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' कैंपेन का हिस्सा नहीं हूं मैं, बिना पूछे वीडियो का किया इस्तेमाल

Vote Chori Campaign: केके मेनन को कांग्रेस की वोट चोरी कैंपेन में देखकर लोग हैरान रह गए, लेकिन अब केके मेनन ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस ने ऐसा उनकी इजाजत के बिना किया है जो सरासर गलत है।

अनिल सिंह

StartFragment

KK Menon On Vote Chori Campaign: बॉलीवुड एक्टर केके मेनन इस समय अपनी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 18 जुलाई को ही स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, लेकिन इस समय उन्हें कांग्रेस की वोट चोरी कैंपेन में देखने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं था क्योंकि केके मेनन हमेशा खुद को राजनीति से अलग रखने की कोशिश करते हैं।

केके मेनन को कांग्रेस के कैंपेन में देखकर लोग परेशान हुए, लेकिन अब एक्टर ने खुद बता दिया है कि वह कांग्रेस की इस मुहिम का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस ने बिना पूछे उनके वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया है जो ठीक बात नहीं है।

केके मेनन ने क्या कहा

केके मेनन ने वोट चोरी कैंपेन में अपनी हिस्सेदारी से इनकार किया है और उन्होंने कांग्रेस पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उनकी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 के प्रमोशनल वीडियो का एक क्लिप इस्तेमाल किया है, जिसे एडिट किया गया है और वह भी उनकी अनुमति के बिना उसे कैंपेन का हिस्सा बना लिया गया, यह सरासर गलत बात है।

कांग्रेस के कैंपेन में खुद को देख हैरान हुए केके मेनन

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिम्मत सिंह के किरदार में केके मेनन जब स्पेशल ऑप्स 2 का प्रमोशन कर रहे थे इस दौरान का यह वीडियो कांग्रेस ने इस्तेमाल किया है, जिसमें वह लोगों को वोट चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन जब यह वीडियो खुद के के मेनन ने देखा तो तो वो हैरान रह गए और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

कमेंट में एक्टर ने दिया जवाब

केके मेनन ने इसी पोस्ट पर कमेंट कर जवाब दिया है। 'कृपया नोट कर लें, मैंने इस विज्ञापन में अभिनय नहीं किया है। यह मेरी स्पेशल ऑप्स 2 के प्रमोशन क्लिप है जिसका बिना अनुमति के एडिट करके इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि केके मेनन ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने न ही कांग्रेस के लिए और ना ही वोट चोरी कैंपेन के लिए कोई वीडियो बनाया है। बल्कि यह वीडियो उनकी वेब सीरीज के प्रमोशन का वीडियो है, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे कांग्रेस के कैंपेन का हिस्सा बनाया गया है और वह भी बिना केके मेनन की अनुमति के, अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। EndFragment

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी