Congress Sonia Gandhi Met Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंगलवार को नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में रखा गया था। थाने पहुंचकर सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान मंदिर मार्ग थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे।
प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी वहां से रवाना हो गईं। हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। NEET पेपर लीक मामले से जुड़े विरोध-प्रदर्शन के बीच यह सोनिया गांधी की पहली सक्रिय मौजूदगी मानी जा रही है।
इससे पहले मंगलवार दोपहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के निकट वीवीआईपी क्षेत्र में प्रदर्शन करने पहुंचे। अचानक हुए इस विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा NEET पेपर लीक के मामले को लेकर दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के सामने से हटने से इनकार किया, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें बस में बैठाकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंचाया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
ये भी पढ़ें-राहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। NEET आंदोलन से जुड़ा यह उनका पहला बड़ा कदम था। थाने में उन्होंने हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान थाने के बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा, जो लगातार नारेबाजी करते रहे। मुलाकात के बाद सोनिया गांधी वहां से रवाना हो गईं, जबकि पुलिस ने रात करीब 9 बजे प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया।