राहुल गांधी व तेजस्वी यादव (डिजाइन फोटो) 
देश

तेजस्वी ने डुबोई राहुल की लुटिया! बिहार की हार पर मंथन, कैंडिडेट्स ने खरगे के मुंह पर गिनाईं कमियां

Congress Review Meeting: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर फोड़ दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर फोड़ दिया है। कांग्रेस की समीक्षा बैठक से बाहर आई इस खबर ने सियासी हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।

कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार चुनाव में हार को लेकर नई दिल्ली में एक रिव्यू मीटिंग की। पार्टी के 61 चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स से रिपोर्ट ली गई। खबर है कि कई कांग्रेस कैंडिडेट्स ने पार्टी की शर्मनाक हार के लिए RJD के साथ गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

RJD से गठबंधन ने हराया चुनाव

सूत्रों का कहना है कि रिव्यू मीटिंग में ज्यादातर कैंडिडेट्स ने कहा कि RJD के साथ गठबंधन की वजह से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार मिली। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस बिहार चुनाव अकेले लड़ती, तो नतीजे बेहतर होते। कई कैंडिडेट्स ने तेजस्वी यादव की पार्टी के साथ गठबंधन खत्म करके अकेले चुनाव लड़ने की भी वकालत की।

विधायक ने बताई हार की वजह

अररिया से कांग्रेस MLA अबिदुर रहमान ने मीडिया को बताया कि नीतीश कुमार की सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 10,000 रुपये दिए, इसलिए लोगों ने NDA को वोट दिया। वहीं, गठबंधन के सीट-शेयरिंग में देरी और करीब एक दर्जन सीटों पर फ्रेंडली फाइट से जनता में गलत मैसेज गया। उन्होंने कहा कि BJP और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बना दिया है।

खरगे-राहुल ने की लंबी बातचीत

पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे और लीडर राहुल गांधी ने बिहार चुनाव लड़ रहे सभी कैंडिडेट्स से 10-10 के ग्रुप में बात की। बिहार कांग्रेस इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु को भी कमरे से बाहर रखा गया। कई बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल को भी राहुल और खरगे ने कमरे से बाहर भेज दिया।

बिहार के लिए बनेगा रोडमैप

कटिहार से कांग्रेस MP तारिक अनवर ने पार्टी की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बार चुनाव नतीजों का डिटेल में रिव्यू किया गया। खड़गे और राहुल ने कैंडिडेट्स की बात ध्यान से सुनी। इस चर्चा के बाद कांग्रेस जल्द ही बिहार के लिए एक रोडमैप तैयार करेगी। उम्मीद है कि सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

मीटिंग में भिड़ गए उम्मीदवार

गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग के दौरान पार्टी के दो कैंडिडेट्स आपस में भिड़ गए। वैशाली से चुनाव लड़ रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे जितेंद्र यादव के बीच गाली-गलौज और कहासुनी हो गई। संजीव ने जितेंद्र के चेहरे पर गोली मारने की धमकी भी दी। बाद में पार्टी के सीनियर नेताओं ने उन्हें शांत कराया। यह सब राहुल और खरगे के आने से पहले हुआ।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह