चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

चरणजीत चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, अमृतपाल सिंह को लेकर चन्नी ने कही थी यह बात

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने अमृतपाल की रिहाई को लेकर चरणजीत चन्नी के बयान को उनका निजी बयान बताया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने अमृतपाल की रिहाई को लेकर चरणजीत चन्नी के संसद में दिए गए बयान को उनका निजी बयान बताया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार देर शाम एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। जय राम रमेश ने एक पोस्ट में कहा है कि अमृतपाल सिंह के लिए चन्नी ने जो कुछ भी कहा वह उनका निजी बयान है।

क्या बोले जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सासंद जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा है कि 'अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं और किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्टैंड को नहीं दर्शाते हैं।

चर्चा के दौरान क्या बोले थे चन्नी

गुरुवार को संसद के बजट सत्र में बजट पर चर्च के दौरान चन्नी ने कहा था कि बीजेपी वाले हर रोज आपातकाल की बात करते हैं। आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। सिद्धू मूसेवाला को लेकर चन्नी ने कहा कि एक नौजवान जो मशहूर सिंगर था उसको मार दिया गया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ नहीं मिला।

नाम लिए बिना की अमृपाल की बात

इसके बाद चन्नी ने आगे कहा कि आपातकाल यह भी है कि 20 लाख लोगों की ओर से पंजाब में जिले लोकसभा का सदस्य चुना गया, वह एनएसए के तहत जेल में हैं। वह अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख पा रहे हैं। विपक्ष के लोगों पर केंद्रीय एजेंसियां छोड़ दी जाती हैं उनको अंदर रखा जाता है। हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है, यह भी आपातकाल है।

आपको बता दें कि पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल की लीडरशिप में हजारों लोगी की भीड़ अमृतसर के अजनाला थानें में प्रवेश कर गयी थी। जिसके बाद खालिस्तानी विचारधारा के समर्थन और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कथित खिलवाड़ के लिए अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। यही रहते हुए अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और करीब 4 लाख वोटों से जीत दर्ज की।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक