काल कपड़े पहनकर संसद पहुंचा विपक्ष (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब) 
देश

संसद में 'ब्लैक प्रोटेस्ट'! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Black Clothes Protest: मानसून सत्र में विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रिया जैस

Opposition Black Clothes Protest Parliament: मानसून सत्र में आज काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बताया कि सभी विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहने हुए हैं। यह विरोध प्रदर्शन कई बातों को लेकर है। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के साथ जो किया गया, उसके खिलाफ, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के खिलाफ, और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ है।

मानसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के शुरुआती दौर में ही कांग्रेस सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अड़ गए। संसद में कुछ देर तक जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी और बाद में राज्यसभा की कार्यवाही बी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप

कांग्रेस के प्रदर्शन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी काले कपड़ों में नजर आई। उन्होंने कहा, "हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है। आप मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं।"

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।"

लाठीचार्ज पर केसी वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

मानसून सत्र में सभी पूर्व से लेकर पश्चिम तक के राज्यों के कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इस दौरान सभी ने सीजेपी के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "शिक्षा मंत्री के तौर पर बने रहने की उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती। अब उनकी बात कौन सुनेगा? उनकी नैतिक जिम्मेदारी कहां है? 1.8 अरब लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, और उन्हें इस देश के बच्चों को बचाने के लिए इस्तीफा देना होगा।"

कल कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहने पार्टी सांसद के सुरेश ने कहा, "आज हम सबने ये काले कपड़े पहने हैं क्योंकि हम आज मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, इस बात को लेकर कि कल पुलिस ने LoP और दूसरे सांसदों के साथ कितनी बेरहमी से बर्ताव किया।"

BJP में अंग्रेजों का DNA - प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के लिए जिस तरह से बल का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर हर कोई कांप उठेगा। उनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का DNA है, जबकि BJP में अंग्रेजों का DNA है। कांग्रेस आखिर तक लड़ेगी।"

पवन खेड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "हमारे सभी सांसद काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंदे। यह इस बात के विरोध में कि उन्होंने दिल्ली राजधानी में इस देश के छात्रों के साथ क्या किया, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के विरोध में, और जिस तरह से इस सरकार ने छात्रों के असंतोष पर प्रतिक्रिया दी है, उसके विरोध में। इसलिए, हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए आज काले कपड़े पहन रहे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि, "हमारे विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना है। BJP के विरोध का मकसद धर्मेंद्र प्रधान को बचाना है।" कल हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर वे कहते हैं, "युवाओं को यह संदेश है कि हम आपके साथ खड़े हैं। निराश या हताश न हों। कांग्रेस, राहुल गांधी और उनका हर सिपाही इस देश के युवाओं के साथ खड़ा है।"

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग