देश

राजधानी दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी गैस के दाम, IGL ने कीमत में किया 2.5 प्रति किलो का इजाफा

सुभाष यादव

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) के बाद अब सीएनजी (CNG Price Hike) के दाम भी बढ़ गए हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले 12 घंटे के भीतर दो बार सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। बताना चाहते हैं कि आज सीएनजी के दामों में 2.5 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 64.11 हो गई है।  

ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं लेकिन अभी रेट गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम यानि एनसीआर की तुलना में कम हैं। जबकि रेवाड़ी, मेरठ और कानपुर सहित कई जगहों पर सीएनजी के दाम दिल्ली से अधिक हैं। एक अप्रैल को ही पीएनजी की कीमते में 5.85 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 

गौर हो कि सीएनजी के बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। इससे पहले रविवार को सीएनजी के दाम 80 पैसे बढ़े थे। दूसरी तरफ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 14 दिनों की बात की जाए तो तेल के दाम 12 दिन बढ़े हैं। महंगाई की मार LPG गैस (कमर्शल) और PNG गैस पर भी देखने को मिली है। 

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा