सीएम योगी बनाम शिवपाल होगी कटेहरी सीट पर जंग (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

सीएम योगी बनाम शिवपाल होगी कटेहरी सीट पर जंग, जानिए किसके फेवर में हैं यहां के समीकरण

बेडकर नगर की कटेहरी सीट की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ को पहले से सौंपी हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो कटेहरी में उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि यहां जंग पार्टी और प्रत्याशियों से इतर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बनाम जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव होने वाली है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। राजनीतिक दलों ने सभी सीटों पर अपने-अपने सिपहसालार तय करने भी शुरू कर दिए हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट के लिए चुनाव प्रभारी का ऐलान कर दिया हैं। यहां शिवपाल सिंह यादव को विजयश्री दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ को पहले से सौंपी हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो कटेहरी में उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि यहां जंग पार्टी और प्रत्याशियों से इतर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बनाम जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव होने वाली है।

कैसा है कटेहरी का जातीय समीकरण?

कटेहरी विधानसभा सीट के राजनीतिक समीकरण पर नजर डालें तो अब तक भाजपा ने यहां से सिर्फ एक चुनाव जीता है। कटेहरी सीट सपा विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इतना ही नहीं इस सीट का जातीय समीकरण भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में है।

कटेहरी विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो इस सीट पर 18.50 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से चार लाख दलित, 3.70 लाख मुस्लिम हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में देखा गया कि बड़ी संख्या में दलितों ने सपा की ओर रुख किया और लालजी वर्मा को वोट देकर विजयी बनाया। इनके अलावा यहां 1.78 लाख कुर्मी, 1.70 लाख यादव, 1.35 लाख ब्राह्मण और एक लाख ठाकुर मतदाता हैं।

लालजी वर्मा के सांसद बनने से खाली हुई सीट

अंबेडकर नगर स्थित कटेहरी विधानसभा सीट सपा का मजबूत किला मानी जाती है। इससे पहले भी सपा नेता लालजी वर्मा यहां विधायक थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। लालजी वर्मा के सांसद चुने जाने के कारण कटेहरी विधानसभा सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा और सपा तैयारी कर रही है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा