यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ

CM Yogi Adityanath: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार सेवा के माध्यम से बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर गांव, युवा और महिला तक पहुंचाने का काम कर रही है।

मनोज आर्या

CM Yogi Adityanath In Assam Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार जिसने भारत की संस्कृति, भारत की परंपरा और भारत की विरासत को सदैव आगे बढ़ाने का काम है। वहीं, एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार जो सुरक्षा भी दे रही है और सुशासन के लक्ष्य को भी प्राप्त कर रही है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार सेवा के माध्यम से बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला तक पहुंचाने का काम कर रही है। एक और NDA डबल इंजन की सरकार 10 वर्ष के अंदर असम की कायाकल्प को बदलने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दी तो दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने 60 वर्षों तक असम के अंदर अराजकता, दंगों, घुसपैठ को बढ़ावा देकर यहां की सुरक्षा में रोक लगाने का काम किया।

'यूडीएफ की साजिश सफल नहीं होने देंगे'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को बरपेटा विधानसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में रैली की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बरपेटा में अपनी पहली सभा में कांग्रेस के साथ यूडीएफ पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने इस पवित्र धरती पर घुसपैठियों और दंगाइयों को ठिकाना दिया। जिससे कि यहां का माहौल खराब होता रहा। अब हम कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

'कांग्रेस असम की संस्कृति के साथ खेला'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों को घुसाकर यहां की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों के मकान, जमीन पर जबरन कब्जा कराने का प्रयास किया। एक ओर विकास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है।

'घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का हिस्सा नहीं बनने देंगे। घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे। कांग्रेस या यूडीएफ के लोगों को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। लगातार अपमान किया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक