FILE- PHOTO 
देश

खुद को UAE के शाही परिवार का मेंबर बता दिल्ली की पांच सितारा होटल को लगा दिया लाखों का चूना, पुलिस ने दबोचा

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक आरोपी जिसका नाम महमेद शरीफ (Mehmed Sharif) है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाही परिवार के सदस्य बताकर नई दिल्ली में लीला पैलेस होटल (Leela Palace Hotel) को 23.46 लाख रुपये का चूना लगा दिया था। आरोपी को कर्नाटक से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यूएई सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में फर्जी बिजनेस कार्ड के साथ होटल में चेक इन किया था। होटल के चांदी के बर्तन भी लेकर फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि महमेद शरीफ नामक व्यक्ति पिछले साल एक अगस्त से 20 नवंबर तक होटल में रहने के बाद 23.46 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान किए बिना लीला पैलेस होटल से भाग गया था। उसने यूएई सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में फर्जी बिजनेस कार्ड के साथ होटल में चेक इन किया था। जिसके बाद वह फरार हो गया था।  अब उसे गिरफ्तार किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1616981419716378624

बता दें कि दिल्ली के पाँच सितारा होटल द लीला के साथ एक व्यक्ति द्वारा फ्रॉड करके फरार होने की शिकायत दिल्ली पुलिस को मिली थी। यह व्यक्ति बिना बिल चुकाए फरार हो गया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के नाम से की गई थी बता दें कि व्यक्ति पर 23 लाख 46 हजार रुपए का बिल बकाया था। वहीं पूरा मामला पुलिस को दर्ज करा दिया था।  अब आरोपी पकड़ा गया है।  

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट