सीजेपी ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक के रैली को दिया समर्थन
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर ट्वीट कर दी जानकारी
1 नवंबर को कांग्रेस से नेतृत्व में INDIA ब्लॉक रामलीला मैदान में करने जा रही है महारैली
CJP Extends Support To Congress November 1 Mega-Rally: कांग्रेस की अगुवाई में INDIA ब्लॉक आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महारैली करने जा रही है। इस महारैली को CJP ने समर्थन दिया है। इसको लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर एक ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि INDIA ब्लॉक को 1 नवंबर की महारैली के लिए समर्थन है।
कांग्रेस की अगुवाई में दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली का आयोजन होना है। इस आयोजन में देशभर से करीब 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह महारैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। विपक्ष का साफ कहना है ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा न होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
पार्टी ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है, न कि सरकार अपने मतदाता चुनती है। SIR के जरिए पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंकाओं पर चिंता जताते हुए पार्टी ने डॉ. बीआर आंबेडकर के समान मताधिकार के सिद्धांत का उल्लेख किया। पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर चिंता जताई है।