सीजेआई सूर्यकांत (फाइल फोटो) सोर्स- IANS
देश

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

NLSIU Convocation: देश के मुख्य न्याधीश ने कहा कि दीक्षांत समारोह से पहले बाहरी ताकतों ने अनिश्चितता पैदा की। CJI सुर्यकांत ने कहा कि कानूनी पेशे में साहस और विनम्रता जरूरी है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • NLSIU बेंगलुरु दीक्षांत समारोह पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि बाहरी ताकतों से चुनौतियां आईं

  • कुछ बेईमान लोगों की साजिशों पर ईमानदार लोगों का संकल्प भारी पड़ा- सीजेआई

  • बेंगलुरु NLSIU में CJI सुर्यकांत ने कहा कि कानूनी पेशे में साहस और विनम्रता जरूरी

  • सूर्यकांत का छात्रों को संदेश दिया कहा- रुकावट डालने वाली फुसफुसाहटों से ऊपर उठो

CJI Surya Kant In NLSIU Convocation: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि बाहरी ताकतों ने यहां अनिश्चितता पैदा कर दी थी।

चांसलर के तौर पर बोलते हुए,  सीजेआई ने कहा कि समारोह से पहले के दिनों में कई चुनौतियां सामने आईं। उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से पैदा हुए अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण हालात से कुछ समय के लिए ऐसा लगने लगा था कि शायद यह आयोजन उम्मीद के मुताबिक न हो पाए।

सीजेआई ने दुर्भाग्यपूर्ण हालात के बारे में बताया

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से पैदा हुए अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण हालात अपने साथ अनिश्चितता लेकर आए। कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा कि शायद यह आयोजन उस तरह से न हो पाए, जैसी हमने उम्मीद की थी।

फिर भी, मेधावी छात्रों के इस समूह ने दिखा दिया कि दृढ़ संकल्प की भावना को इतनी आसानी से दबाया नहीं जा सकता। CJI ने स्नातक होने वाले छात्रों की तारीफ की कि वे "रुकावट डालने वाली फुसफुसाहटों" से ऊपर उठकर आगे आए।

मुख्य न्यायाधीश ने छात्रों की तारीफ की

सीजेआई ने कहा कि छात्रों ने "दबाने की कायरता" के बजाय खुली चर्चा को चुना। उन्होंने यह भी दिखाया कि कैसे ईमानदार लोगों की एक बड़ी संख्या का संकल्प, ‘कुछ बेईमान लोगों की साजिशों पर भारी पड़ सकता है’।

अपने संबोधन की शुरुआत में, उन्होंने इस बारे में बात की कि कानूनी पेशा में किन गुणों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि वकीलों में सही बात का बचाव करने का साहस होना चाहिए, और साथ ही ऐसी आवाजों को सुनने की विनम्रता भी होनी चाहिए, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।

स्वतंत्रता के लिए निष्पक्षता जरूरी है

उन्होंने आगे कहा कि इस बौद्धिक स्वतंत्रता के लिए निष्पक्षता भी जरूरी है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों को सुनना, व्यक्ति और उसके पद के बीच फर्क समझना, और किसी दूसरे व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाए बिना उससे असहमति जताना।

उन्होंने आगे कहा कि लॉ स्कूल एक ऐसी जगह है जहां विचारों का टकराव होता है, और इसका मकसद ऐसे लोगों से मिलना है जो दुनिया को अलग नजरिए से देखते हैं।

दीक्षांत समारोह रद्द किया गया था

CJI ने ग्रेजुएट्स से कहा कि ईमानदारी के रास्ते पर लगातार चलने से उनकी प्रोफेशनल साख मजबूत होगी। इससे पहले, NLSIU ने 12 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया था। एक नोटिस जारी करके बताया गया था कि अनिवार्य परिस्थितियों के कारण 2026 बैच के लिए कोई दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा और छात्रों को उनकी डिग्रियां उनकी गैर-मौजूदगी में दे दी जाएंगी।

यह समारोह तब रद्द किया गया, जब इसमें CJI कांत और मिश्रा के शामिल होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। 700 से ज़्यादा मौजूदा छात्रों, पास होने वाले छात्रों और पूर्व छात्रों ने उनके शामिल होने पर आपत्ति जताई थी।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?