Designed Photo  
देश

अब नहीं होगा रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण, जानें क्यों हुआ कार्यक्रम रद्द

मृणाल पाठक

अयोध्या (उप्र): अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Lord Ram Pran Pratishtha) 22 जनवरी को होने वाला है। ऐसे में अब इस समारोह से पहले जानकारी मिली है कि 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Trust)  ने रद्द कर दिया है।   

ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बजाय, ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। 

कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया। अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नयी प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। (एजेंसी)

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में