रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO

झारखंड के रांची में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। शाम 7:34 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था।

संजय सिंह बिष्ट

Jharkhand Plane Crash News: झारखंड में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एंबुलेंस चतरा और सिमरिया की सीमा के पास क्रैश हो गई। विमान से आखिरी बार शाम 7:34 बजे संपर्क स्थापित हुआ था। हादसे के समय इलाके में बारिश हो रही थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक खराब मौसम को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

संपर्क टूटने के बाद मचा हड़कंप

रांची एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उड़ान भरी थी। उड़ान के बाद अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ और नियंत्रण भी वहां ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद विमान से संपर्क पूरी तरह टूट गया। विमान ने दोबारा रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। घटना की जानकारी तुरंत राज्य प्रशासन को दे दी गई और सभी जरूरी एसओपी का पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर दर्ज की गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। संभावित दुर्घटनास्थल पर खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है।

एयर एंबुलेंस में 2 क्रू मेंबर समेत 7 लोग सवार थे

एयर एंबुलेंस में दो क्रू मेंबर सहित कुल सात लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से पांच लोग एक ही परिवार के थे। सभी के मौत की आशंका जताई जा रही है।

  • कैप्टन विवेक विकास भगत
  • कैप्टन सवराजदीप सिंह
  • संजय कुमार
  • अर्चना देवी
  • धुरु कुमार
  • विकास कुमार गुप्ता
  • सचिन कुमार मिश्रा

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर बेहद पीड़ादायक है और सात जिंदगियां दांव पर लगी हैं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने और हर संभव संसाधन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता बताया और राहत-बचाव कार्यों के सफल होने की प्रार्थना की।

AAIB करेगी हादसे की जांच

एयर एंबुलेंस दुर्घटना की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम करेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। फिलहाल बचाव दल संभावित क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव