देश

'चंद्रशेखर बावनकुले ने मकाऊ के कैसीनो में उड़ाए 3.5 करोड़ रुपये', संजय राउत का गंभीर आरोप

शुभम सोनडवले

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बावनकुले ने मकाऊ (Macau) में एक कैसीनो में 2-4 घंटे के अंदर 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह फोटो किसकी है। किसी ने मुझे बताया कि वह महाराष्ट्र का एक प्रमुख व्यक्ति है और मकाऊ में एक कैसीनो में है। 2-4 घंटे के अंदर उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसका मतलब है कि महाराष्ट्र में अचानक 'अच्छे दिन' आ गए हैं।" उन्होंने कहा, "भाजपा का कहना है कि वह उनका सदस्य है, यह हमने नहीं कहा। लोग बैंकॉक, स्विट्जरलैंड जाते हैं। छुपाने को क्या है? लेकिन महाराष्ट्र का क्या हाल है? यह गंभीर है। कैसीनो में जाना और करोड़ों रुपये खर्च करना...क्या वह सही है?"

भाजपा ने आदित्य की तस्वीर शेयर कर किया पलटवार

राउत पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें उनके हाथ में एक गिलास देखा जा सकता है। भाजपा तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "हम राउत से जानना चाहते हैं कि आदित्य ठाकरे के गिलास में किस ब्रांड की व्हिस्की है?"

इस पर राउत ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गिलास में जो चीज पीते हैं, आदित्य भी वही पीते दिख रहे हैं।" राउत ने कहा मेरे पास उनकी (बावनकुले की) 27 तस्वीर और पांच वीडियो हैं, लेकिन मैं उन्हें जारी नहीं करने की मर्यादा का पालन कर रहा हूं। अगर मैं उन वीडियो को जारी कर दूं तो उन्हें और उनकी पार्टी को बड़ी शर्मिंदगी होगी।"

संजय राउत की विकृत मानसिकता दिखती है: फडणवीस

वहीं, राउत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इसमें संजय राउत की विकृत मानसिकता दिख रही है कि वह कितने हताश हैं। चंद्रशेखर बावनकुले अपने पूरे परिवार के साथ उस होटल में रुके थे। जहां उन्होंने डिनर किया, उसी जगह पर रेस्टोरेंट और कसीनो भी था। जानबूझकर अधूरी फोटो ट्वीट की गई है। पूरी फोटो में बावनकुले अपनी पत्नी, बेटी और पूरे परिवार के साथ नजर आएंगे। ये विकृत मानसिकता खत्म होनी चाहिए। इतनी हताशा ठीक नहीं है। इससे निचला स्तर क्या हो सकता है जहां आप मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करके इस तरह के आरोप लगाते हैं।"

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज