सीडीएस अनिल चौहान (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय लड़ाकू विमान गिरे, CDS अनिल चौहान ने स्वीकारा...6 जेट्स के दावों को नाकारा-Video

भारत की तरफ से सार्वजनिक तौर पर पहली बार पाकिस्तान के साथ संघर्ष में लड़ाकू विमान गिरने की बात स्वीकार की गई है। सिंगापुर में एक न्यूज कंपनी को इंटरव्यू देते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने यह खुलासा किया है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः देश में पाकिस्तान से संघर्ष के दौरान हुए नुकसान को लेकर सियासत चल रही है। विपक्ष पूछ रहा है कि क्या हमारे फाइटर जेट्स गिरे हैं? अगर गिरे हैं तो कितने? इस सवाल का जवाब तो सरकार की तरफ से नहीं आया आया, लेकिन भारतीय सेना के बड़े अधिकारी ने पहली बार सार्वजिनक तौर पर स्वीकर किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय जेट्स डाउन हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने विमान गिरे हैं।

भारतीय सेना के प्रमुख सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में ब्लूमबर्ग को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में वो कह रहे हैं कि असली मुद्दा यह नहीं है कि विमान गिरे, बल्कि सवाल ये है कि क्यों गिरे और हमने उनसे क्या सीखा।

इटंरव्यू में क्या बोले सीडीएस चौहान?

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष के दौरान हमने अपनी गलतियों की पहचाना और काफी कुछ सीखा। उनके जवाब सुनकर ऐसा लगा कि एयरस्ट्राइक के दौरान ही भारतीय जेट्स गिर गए थे। क्योंकि आगे वह कहते हैं कि हमने अपनी गलती को सुधारा और दो दिन के अंतर करारा जवाब दिया। दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से निशाना बनाकर एक प्रभावी जवाब दिया। गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया था।

जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान का 6 भारतीय विमान गिराने का दावा सही है तो उन्होंने इसे ‘बिल्कुल गलत’ बताया। जनरल चौहान ने यह भी साफ किया कि इस संघर्ष में कभी भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नौबत नहीं आई, जो कि एक राहत की बात है।

देखें सीडीएस चौहान के इंटरव्यू की क्लिप

पाकिस्तान के जेट्स गिराने के दावे

बता दें कि भारत की तरफ से दावे किए जा रहे हैं कि हमने पाकिस्तान के मेड इन अमेरिका और मेड इन चाइना फाइटर जेट्स मार गिराए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि भारत के 6 फाइटर जेट्स पाकिस्तान ने मार गिराए हैं, जिसका सीडीएस ने खंडन किया है, लेकिन सरकार और विपक्ष जिस बात को लेकर भिड़े हुए हैं। उस पर पहली बार सेना के शीर्ष अधिकारी का बयान आया है और जेट्स गिरने की बात स्वीकार की है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक