ठगी मामला, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
देश

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

CBI Arrests Kuldeep Kapoor: सीबीआई ने चीन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी कुलदीप कपूर को यूपी के बड़ौत से गिरफ्तार किया है। वह 2023 से फरार चल रहा था।

अखिलेश तिवारी, रूपम सिंह

Highlights

  • सीबीआई ने 9 साल पुराने ठगी मामले में फरार कुलदीप कपूर को गिरफ्तार किया।

  • चीन में नौकरी का झांसा देकर नेपाली महिला से ऐंठे थे 1 लाख रुपये।

  • पीड़िता को चीन की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में कराया गया था काम।

  • चीनी पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया था, भारतीय दूतावास की मदद से हुई वापसी।

  • कोर्ट ने 19 जनवरी 2023 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

Maharashtra Crime News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक पुराने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की विशेष टीम ने 25 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिनौली रोड से आरोपी को पकड़ा। वह लंबे समय से अदालत की कार्यवाही से बच रहा था।

चीन में नौकरी का दिया था झांसा

सीबीआई ने यह मामला 7 जुलाई 2017 को रोशन फर्नांडो, कुलदीप कपूर और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने नेपाल की एक महिला को चीन में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इसके बदले उससे अलग-अलग किस्तों में एक लाख रुपये वसूले गए।

इसके बाद पीड़िता को अन्य लोगों के साथ चीन भेज दिया गया, जहां उसे एक मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में काम करना पड़ा। इसी दौरान 14 मार्च 2017 को चीनी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में चीन स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के हस्तक्षेप से पीड़िता और अन्य लोगों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। 13 अप्रैल 2017 को महिला को नेपाल के काठमांडू भेज दिया गया।

2023 में अदालत ने घोषित किया था उद्घोषित अपराधी

जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 30 सितंबर 2019 को नई दिल्ली की सक्षम अदालत में रोशन फर्नांडो और कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 471 और 468 के साथ उत्प्रवास अधिनियम, 1983 की धारा 24 के तहत आरोप लगाए गए थे।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुलदीप कपूर अदालत में पेश नहीं हुआ और लगातार कानूनी प्रक्रिया से बचता रहा। इसके बाद अदालत ने 19 जनवरी 2023 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

फरार आरोपी की तलाश के लिए सीबीआई रिपोर्ट ने अपना खुफिया तंत्र सक्रिय किया और विशेष टीम गठित की। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने बड़ौत के बिनौली रोड पर कार्रवाई करते हुए कुलदीप कपूर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां