ओपीएस लागू करो (सौ:सोशल मीडिया) 
देश

UPS लाकर मोदी सरकार ने दुखती नस पर रखा हाथ, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा OPS लागू करो

सरकारी कर्मचारी काफी समय समय से NPS हटाकर OPS लाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच मोदी कैबिनेट की ओर से UPS लागू कर दिया गया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। सोशल मीडिया पर OPS लागू करो ट्रेंड कर रहा है। लोग एक बार फिर से पुराने पेंशन स्कीम की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए हैं।

शानू शर्मा

नई दिल्ली: मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की। जिसमें यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी गई। जिसके बाद से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हैस्टैग OPS लागू करो ट्रेंड करने लगा।

सरकारी कमर्चारी कई सालों से पुराने पेशन स्कीम की मांग कर रहे हैं, इसी बीच सरकार की इस घोषणा ने लोगों की मांग तेज कर दी। लोगों का कहना है कि सरकार इस जरिए से जनता का घुमाने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा गया कि केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए Unified Pension Scheme की घोषणा की है। लेकिन जिसके लिए घोषणा कर रहे हो उनको तो पूछो की उनको क्या चाहिए? हमे तो हमारी पुरानी पेंशन लौटा दो बस और कुछ नहीं चाहिए।

अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

बता दें कि कल कैबिनेट की बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2025 से UPS लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम 23 केंद्रीय कर्मियों को लाभ होगा। अगर इस स्कीम पर राज्य सरकार भी विचार करती है तो कम से कम 90 लाख कर्मियों को इसका फायदा मिल पाएगा।

उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि इसकी एक और खास बात यह है कि 2004 से रिटायर हुए कर्मियों को इस स्कीम की मदद से एरियर मिल जाएगा। 2004 में ही ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह पर नई पेंशन स्कीम लाई गई थी। साथ ही भी कहा गया कि NPS वाले कर्मचारी भी UPS में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए केवल एक मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

UPS के जरिए बैकफुट पर आई सरकार 

सोशल मीडिया पर ओपीएस की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मचारी लगातार OPS लागू करो की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने Unified Pension scheme नाम का झुनझुना थमा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Basic Pay का 50% UPS दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी पार्टियां भी सरकार को घेरे में ले रही है। कुछ ने UPS  को धोखाधड़ी का नया तरीका बताया है वहीं कुछ लोगों ने इस स्कीम को लेकर कहा कि सरकार एक बार फिर बैकफुट पर आई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें