वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया तीन नए NIPER का ऐलान, 7 मौजूदा संस्थानों होंगे अपग्रेड

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि देश में तीन नए NIPER स्थापित होंगे और मौजूदा संस्थानों को उन्नत सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान मजबूत होंगे।

अक्षय साहू

Nirmala Sitharaman Speech Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही है। यह उनका रिकाॅर्ड नौंवा बजट है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि, “माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं आज बजट पेश कर रही हूं। पिछले साल भारत की आर्थिक स्थिति अच्छी रही है।

तीन नए NIPER संस्थान का ऐलान 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि देश में तीन नए राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा सात NIPER संस्थानों को उन्नत बनाने और उन्हें बेहतर सुविधाओं से लैस करने का भी निर्णय लिया गया है। यह कदम फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए संस्थान और अपग्रेडेड संस्थान उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, शोध और नवाचार में योगदान देंगे। यह पहल देश में दवा उद्योग और अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगी। 

भारत में फिलहाल कितने NIPER? 

भारत में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) की कुल 7 संस्थाएँ स्थापित हैं। ये संस्थान फार्मेसी और दवा अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, उन्नत शोध तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। NIPER का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान को मजबूत करना और कुशल वैज्ञानिक तैयार करना है। भारत को दुनिया का फार्मेसी कैपिटल कहा जाता है, क्योंकि यहाँ बड़े पैमाने पर दवाओं का निर्माण होता है। भारत हर वर्ष अरबों रुपये मूल्य की दवाओं का उत्पादन करता है, जिन्हें अमेरिका, यूरोप सहित कई प्रमुख देशों में निर्यात किया जाता है।

भारत में NIPER कहां-कहां हैं

  • NIPER मोहाली (पंजाब) – पहला और सबसे पुराना NIPER
  • NIPER अहमदाबाद (गुजरात)
  • NIPER हैदराबाद (तेलंगाना)
  • NIPER कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • NIPER गुवाहाटी (असम)
  • NIPER रायबरेली (उत्तर प्रदेश)
  • NIPER हाजीपुर (बिहार)

NIPER क्या करते हैं?

NIPER का मुख्य उद्देश्य भारत में फार्मास्यूटिकल शिक्षा और रिसर्च को विश्व-स्तर पर मजबूत करना है। ये संस्थान

  • M.S. (Pharm), M.Tech (Pharm), MBA (Pharm) और PhD जैसे कोर्स कराते हैं
  • नई दवाओं की खोज, वैक्सीन, बायोटेक्नोलॉजी और ड्रग रेगुलेशन पर रिसर्च करते हैं
  • फार्मा इंडस्ट्री और सरकारी संस्थाओं के लिए उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक और विशेषज्ञ तैयार करते हैं
  • Drug Quality, Clinical Research और Regulatory Affairs में ट्रेनिंग देते हैं

NIPER, भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और इन्हें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट