राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (सोर्स-सोशल मीडिया 
देश

BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल

BRICS NSA Meeting News: 22-23 जून को भारत में BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक होगी। अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी।

करुणा नंद शाहवाल

BRICS NSA Meeting In India: भारत 22 और 23 जून को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की अहम बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चा का मुख्य विषय ‘आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ होगा, जिसमें आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों से जुड़े खतरे और सामूहिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे। बैठक में हाल ही में हुई ब्रिक्स कार्य समूहों की सिफारिशों की भी समीक्षा की जाएगी। खास बात यह है कि चीन के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी भी इसमें हिस्सा लेने भारत आएंगें

गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर होगा मंथन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दो दिन की मीटिंग के दौरान, प्रतिनिधिमंडल “आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां” थीम पर अपने विचार साझा करेंगे। चर्चा में तेजी से बदलते सुरक्षा माहौल और वैश्विक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नई तकनीक के बढ़ते असर पर फोकस रहने की उम्मीद है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “मीटिंग के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ‘आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ थीम पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।”

सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हाल ही में काउंटर-टेररिज्म और सूचना और संचार तकनीक के इस्तेमाल में सुरक्षा को लेकर हुए ब्रिक्स जॉइंट वर्किंग ग्रुप्स के नतीजों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा से उम्मीद है कि यह सीमापार खतरों से निपटने और सामूहिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में ब्रिक्स देशों के बीच भविष्य के सहयोग को आकार देने में मदद करेगा।

भारत की अध्यक्षता में होगी BRICS NSA बैठक

यह मीटिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि भारत ब्रिक्स में ग्लोबल गवर्नेंस, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी चुनौतियों पर बातचीत को आगे बढ़ा रहा है। ग्रुप ने आर्थिक मुद्दों से आगे बढ़कर सदस्य देशों पर असर डालने वाली रणनीति और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को भी शामिल करने पर अपना ध्यान तेजी से बढ़ाया है।

वांग यी का भारत दौरा भी चर्चा में

इस बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी मीटिंग में शामिल होने वाले हैं, जो अगस्त 2025 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। वांग केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के निदेशक के तौर पर चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हैं। वह एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर 22-23 जून को भारत आएंगे।

BRICS देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी होंगे शामिल

भारत और चीन के बीच आपसी और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत जारी रखने की कोशिशों के बीच इस दौरे पर करीब से नजर रखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे और ब्रिक्स बैठक की तारीखों की टाइमिंग के चलते चीनी विदेश मंत्री वांग इसमें हिस्सा नहीं ले पाए। इसी वजह से वे पिछले महीने भारत की मेजबानी में हुए ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध