डीके शिवकुमार,सिद्धारमैया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

क्या है ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी? जिससे खत्म होगी कर्नाटक कांग्रेस की रार, सिद्धा ने DK को बुलाया घर

Karnataka Politics: कर्नाटक में सत्ता विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हाईकमान से मिलने के लिए बुलाए गए हैं। हाईकमान का फैसला सभी नेता मानेंगे, चर्चा कल बेंगलुरु में होगी।

अक्षय साहू

Siddaramaiah-DK Shivakumar Tussle: कर्नाटक में सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें और डीके शिवकुमार दोनों को मिलने के लिए बुलाया है। इस संबंध में उन्होंने शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया है, और जब वे मिलेंगे, तब इस मुद्दे पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वह सभी को स्वीकार करना होगा।

उन्होंने कहा, आज भी यही कह रहा हूं और कल भी यही कहूंगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर हाईकमान बुलाता है, तो वे दिल्ली भी जाएंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल (29 नवंबर, 2025) बेंगलुरु में आमने-सामने बातचीत कर सकते हैं। वहीं, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने अभी तक मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए है।

हाईकमान ने नहीं दिए सीएम बदलने के संकेत

राज्य में सत्ता विवाद के बीच, कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री बदलने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा कुछ होना है तो हमें बुलाकर बात करेंगे। कुछ लोग डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी हाईकमान के फैसले का पालन करने की बात कही है।

उन्होंने कहा, हाईकमान ने दोनों को बुलाकर बातचीत करने का निर्देश दिया है, इसलिए इसमें किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। जब यतींद्र से वोक्कालिगा समुदाय के डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पूरी तरह से पार्टी तय करेगी, और बाहर के किसी व्यक्ति को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कर्नाटक कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में सत्ता को लेकर खींचतान बनी रहती है, तो राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। बसवराज बोम्मई ने यह भी अनुमान लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच CM पद की लड़ाई की वजह से इस संघर्ष में कोई अप्रत्याशित उम्मीदवार भी सामने आ सकता है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह