देश

बॉर्नविटा विवाद: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कंपनी से ‘भ्रामक' विज्ञापन हटाने को कहा

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने विख्यात ब्रांड बॉर्नविटा में शुगर की मात्रा को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में इस ब्रांड की निर्माता कंपनी ‘मोंडेलेज इंटरनेशनल' से कहा है कि वह इससे जुड़े ‘भ्रामक' विज्ञापन को हटाए।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि है बॉर्नविटा में शुगर की मात्रा बहुत अधिक है जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। एनसीपीसीआर ने बॉर्नविटा का स्वामित्व रखने वाली कंपनी को भेजे नोटिस में कहा है कि वह सात दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण या रिपोर्ट दे।

आयोग का कहना है कि उसके पास शिकायत आई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि बॉर्नविटा खुद को बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हेल्थ ड्रिंक के तौर पर प्रचारित करता है, लेकिन उसमें शुगर की अधिक मात्रा है और कुछ अन्य सामग्री भी हैं जिनसे बच्चों की सेहत पर असर हो सकता है। उसने ‘मोंडेलेज इंटरनेशनल' की भारत इकाई के प्रमुख दीपक अय्यर को भेजे नोटिस में कहा है कि विज्ञापन भ्रामक है। एनसीपीसीआर ने विज्ञापनों को हटाने के लिए कहा है। (एजेंसी)

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी