File Photo: PTI 
देश

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की मिली धमकी, स्टेशन पर मचा हड़कंप

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा गया। धमकी भरा फोन दिल्ली पुलिस को आया था। फोन करनेवाले शख्स ने राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रेस किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुनील सांगवान के रूप में हुई है। वह भारतीय वायु सेना में सार्जेंट हैं। पूछताछ में पता चला कि उसने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लेट करने के इरादे से बम की झूठी धमकी दी। पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़ा गया सार्जेंट शराब के नशे में था, जिसे ट्रेन की ही बोगी से उठाया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1616791558610903040

सार्जेंट को झूठी सूचना देने और अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को धमकी भरा कॉल आने के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और 45 मिनट से अधिक समय तक आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान कुछ नहीं मिला। 

गौरतलब है कि ट्रेन शाम 4:55 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन 4:56 बजे आरोपी ने अधिकारियों को बम के बारे में फोन किया। पुलिस ने फोन करने वाले की फोन लोकेशन से आरोपी का पता लगाया। वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में ही था। पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब