संबित पात्रा और राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)  
देश

पिता चाहते थे जातिविहीन समाज, बेटा जाति के पीछे पड़ा; पात्रा ने राहुल को 'नेपो किड' बोल कसा तंज

BJP नेता Sambit Patra ने कहा नेहरू से लेकर राजीव तक सब OBC और आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन आज नेपो किड OBC के हितैषी बन रहे। उन्होंने Rahul Gandhi पर हमला बोलते हुए पार्टी को आरक्षण विरोधी बताया।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi vs Sambit Patra on Caste Census and OBC Reservation: जातिगत जनगणना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान ने देश की सियासत में एक बार फिर से नई बहस छेड़ दी है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें 'नेपो किड' करार दिया और कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाई। पात्रा ने कहा कि जो लोग आज ओबीसी के हितैषी बन रहे हैं, उनके ही पूर्वजों ने नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक हमेशा ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयानों को भड़काऊ बताते हुए कहा कि एक तरफ राहुल जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, जबकि उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक जातिविहीन समाज की वकालत करते थे। पात्रा ने 6 सितंबर 1990 को संसद में दिए राजीव गांधी के भाषण का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने मंडल कमीशन के खिलाफ अपनी बात रखी थी। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि 'नेपो किड' कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी।

भड़काऊ बयानों से देश तोड़ने का आरोप

भाजपा ने राहुल गांधी के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में जाति आधारित आंदोलनों को दबाने की बात कही थी। संबित पात्रा ने सवाल किया कि जब गरीबों को संविधान के अनुसार उनके अधिकार मिल रहे हैं तो आंदोलन की क्या जरूरत है? उन्होंने कांग्रेस पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की जॉर्ज सोरोस के साथ मिलीभगत होने का भी दावा किया। पात्रा ने कहा कि जब जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो ये लोग देश को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं।

लेह हिंसा के पीछे भी कांग्रेस का हाथ

संबित पात्रा ने हाल ही में लेह में हुई हिंसक झड़पों के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रदर्शनों के पीछे कांग्रेस का हाथ है और लेह के एक कांग्रेस पार्षद स्टैंजिंग त्सेपांग मुख्य भड़काने वाले व्यक्ति हैं। पात्रा ने दावा किया कि त्सेपांग की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह हथियार लेकर भीड़ के साथ भाजपा कार्यालय की ओर जाते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक वीडियो में त्सेपांग, राहुल गांधी के साथ भी नजर आ रहे हैं, जो इस साजिश की ओर इशारा करता है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

दिल्ली में CEC के नाम पर जबरदस्त सियासी रण! बैरिकेड चढ़े विपक्षी सांसद तो धरने पर बैठे प्रियंका और राहुल