By Elections: जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना तक BJP ने 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार (फाइल फोटो) 
देश

By Elections: जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना तक BJP ने 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

By-Elections: विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों को सूची जारी कर दी है। जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना की 5 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

पूजा सिंह

BJP Releases List Of Candidates For By-Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना की 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती  14 नवंबर को की जाएगी।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की यह सूची जारी की। पार्टी ने इस बार भी स्थानीय समीकरणों और जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है।

जम्मू-कश्मीर में नए चेहरों पर लगाया दाव

पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण सीटों पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने बड़गाम सीट से आगा सैयद मोहसिन को और नगरौटा सीट से देवयानी राणा को चुनावी रण में उतारा है। पार्टी का कहना है कि दोनों उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली हैं और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव खास मायने रखता है, क्योंकि यह प्रदेश में परिसीमन के बाद हो रहे पहले बड़े उपचुनावों में से एक है।

घाटशिला में आदिवासी मतदाताओं साधने की कोशिश

झारखंड के घाटशिला (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से बीजेपी ने बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने आदिवासी मतदाताओं को साधने के लिए बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है। पार्टी ने इस सीट ऐसे उम्मीदवार को उतारा है, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी छवि है। साथी ही बीजेपी की यह भी कोशिश है कि इस उपचुनाव के जरिये राज्य में अपनी स्थिति को और मजबूती दी जाए।

पिता की विरासत संभालेंगे जय धोलकिया

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट से जय धोलकिया को टिकट दिया गया है। बता दें कि, जय धोलकिया राजेंद्र ढोलकिया के पुत्र हैं। राजेंद्र ढोलकिया निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, बाद में बीजेडी में शामिल होकर अपना जनाधार बनाए रखा। राजेंद्र ढोलकिया के मौत के बाद पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया है।

जुबली हिल्स सीट से दीपक रेड्डी को मिला टिकट

वहीं, तेलंगाना के जुबली हिल्स सीट से लंकला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। दीपक रेड्डी राज्य के जाने-माने कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

8 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM