कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ANI Photo 
देश

कर्नाटक में बीजेपी ने जारी किया ‘झूठ-लूट घोषणापत्र, कांग्रेस ने साधा निशाना

प्रभाकर दुबे

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karanataka Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP)की ओर से जारी किए गए घोषणापत्र (BJP Manifesto) को ‘झूठ-लूट घोषणापत्र' करार देते हुए सोमवार को कहा कि लोग सत्तारूढ़ पार्टी के ‘झूठ' और ‘बकवास जुमलों' से तंग आ चुके हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने ट्वीट किया कि यह कुछ नहीं, बल्कि बीजेपी का झूठ-लूट घोषणापत्र है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन गुना बढ़ा दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था। आज कर्नाटक में भी हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1652951952022736899

देश के लोग जुमलों से तंग आ चुके हैं

रमेश ने दावा किया कि लोग महंगाई, भाजपा के झूठ और बकवास जुमलों से तंग आ चुके हैं। 10 मई को कर्नाटक की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया है। बीजेपी ने कहा कि वह गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को उगादि, गणेश चतुर्थी और दीपावली के महीनों के दौरान तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला