राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल सौजन्य-IANS
देश

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP on Raghav Chadha Voter List: राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि वोटर रोल में बदलाव की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।

प्रिया जैस

Aam Aadmi Party to Raghav Chadha: भारतीय जनता पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है पंजाब में AAP सरकार ने बदला लेने के लिए पंजाब की वोटर लिस्ट से उनका नाम शिफ्ट कर दिया है और हटा दिया है।

राघव चड्ढा के इन आरोपों का अब आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

AAP का करारा जवाब

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट जारी कर लिखा है, "राघव चड्ढा को एक नेशनल डेली इंग्लिश अखबार ने पकड़ा है, जो दिल्ली में बैकडेट प्रोसेस से अपना वोटर रजिस्ट्रेशन बनवाने की कोशिश कर रहे थे, और अब सारा दोष आम आदमी पार्टी (AAP) और पंजाब सरकार पर डालने की कोशिश कर रहे हैं।

वोटर लिस्ट में पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं

आम आदमी पार्टी ने कहा कि SIR (वोटर लिस्ट का रिविजन) चुनाव आयोग करता है, राज्य सरकार नहीं, इसलिए वोटर रोल में किसका नाम जोड़ा जाए या हटाया जाए, यह तय करने में पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने आगे कहा, यह पब्लिक रिकॉर्ड में है कि राघव चड्ढा दिल्ली में रह रहे थे, पंजाब में नहीं। अगर वह अब पंजाब में नहीं रहते हैं, तो अपना वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या शिफ्ट करना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। अब वह वोटर एंट्री हटाने के लिए AAP या पंजाब सरकार को दोष नहीं दे सकते।

बैकडेट प्रोसेस के जरिए रजिस्ट्रेशन का आरोप

राघव चड्ढा पर बैकडेट प्रोसेस के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा, साथ ही, AAP को इलेक्शन कमीशन के सोर्स से जानकारी मिली है कि राघव चड्ढा दिल्ली के राजिंदर नगर में बैकडेट प्रोसेस से अपना वोटर रजिस्ट्रेशन बनवाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर ऐसा कोई बैकडेट या गैर-कानूनी काम हुआ है, तो इसकी जांच होनी चाहिए और पूरा सच जनता के सामने आना चाहिए। अगर बीजेपी या किसी और ने ऐसी कोई बैकडेटेड एंट्री करवाई है, तो हम मामले को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाएंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।

राघव चड्ढा ने बदले का आरोप लगाया

आपको जानकारी दें, कि राघव चड्ढा ने आरोर लगाते हुए कहा था कि पंजाब में AAP सरकार अब अपनी बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट लाई है। मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर ID पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है। फिर भी, वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में मेरा नाम "शिफ्टेड" (यानी दूसरी जगह चले जाने वाला) दिखाया गया है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा