बीजेपी सांसद संबित पात्रा सोर्स-सोशल मीडिया
देश

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

Sambit Patra Targeted Opposition: दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद, प्रवक्ता संबित पात्रा विपक्ष पर हमलावर नजर आए। उन्होंने प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया और कहा लोकतंत्र की जीत हुई है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  1. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया

  2. कांग्रेस, सीजेपी और आप के राजनीति की आलोचना की

  3. संबित ने कहा देश लोकतंत्र से चलता, लोकतंत्र की जीत हुई

BJP MP Sambit Patra Targeted Opposition:10 अक्टूबर को सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले सफल नहीं हुए और लोकतंत्र की जीत हुई है।

राजधानी में अराजकता फैलाने का आरोप

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह पूरे भारत की तस्वीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तत्व दिल्ली का माहौल खराब करने और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पात्रा ने प्रदर्शन को अराजक तत्वों का फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि देश सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाए और कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत सामने रखे जाने चाहिए। पात्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राजनीति की भी आलोचना की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सीजेपी और अन्य संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर उठाए गए सवालों से जुड़ी थी। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी, प्रदर्शन की अनुमति

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे कई युवाओं और कुछ राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आईं। इस घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने प्रदर्शन के उद्देश्य और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।

बीजेपी ने प्रदर्शन को अराजकता फैलाने का प्रयास बताया, जबकि प्रदर्शनकारी मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत हैं।

हिरासत के बाद दिया बड़ा बयान

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल और आप के नेता इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस ने उनकों हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने पर केजरीवाल ने कहा पूरे दिल्ली को जंतर-मंतर बना दो हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला