देश

बिहार में हुआ नीतीश सरकार का विस्तार, BJP के मंगल पांडे, JDU के अशोक चौधरी समेत 21 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

किर्तेश ढोबले

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की दो महीने से भी कम पुरानी मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार हो गया है। बीजेपी और JDU के कुल 21 लोगों ने शपथ ली है। भाजपा की रेनू देवी, मंगल पांडे, नीरज कुमार सिंह और जदयू के अशोक चौधरी ने बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 12 और जेडीयू के नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।इनमें जयंत राज, जमा खान, सुनील कुमार, जनक राम, माहेश्वर हजारी, दिलीप जायसवाल , नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, मदन सहनी, लेसी सिंह , नीरज बबलूऔर अशोक चौधरी  का नाम शामिल है। इस दौरान पटना में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

https://twitter.com/ANI/status/1768627032479469858

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शपथ लेने अन्य प्रमुख चेहरों में पार्टी की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जयसवाल और जनक राम शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से आज मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुराने प्रमुख चहरों में महेश्वर हजारी, शीला मंडल, पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा शामिल हैं ।

जनवरी के अंत में जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में लौटने पर गठित हुए इस मंत्रिमंडल में कई अन्य नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। बिहार मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार के साथ राज्य में अब मंत्रियों की संख्या 30 हो गयी है। पहले मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या नौ थी। 

अबतक मंत्रिपरिषद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा से तीन जबकि मुख्यमंत्री समेत जदयू से चार मंत्री थे। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री थे।  आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने ‘‘जय श्री राम'' का नारा लगाया। 

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा