वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?

Budget Date 2026: इस बार बजट की तारीख को लेकर चर्चा काफी तेज है। आम लोगों में यह कन्‍फ्यूजन है कि क्‍या इस बार छुट्टी वाले दिन सरकार बजट पेश करेगी या 9 साल पुरानी परंपरा को बदल देगी?

रंजन कुमार

Budget Session 2026: देश का आम बजट हर साल 1 फरवरी को पेश होता है। इस बार बजट की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। वजह है कि 1 फरवरी 2026 रविवार को पड़ रहा। इस दिन गुरु रविदास जयंती के चलते गजेटेड हॉलिडे भी है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्‍या इस बार भी बजट 1 फरवरी को पेश होगा या छुट्टी के चलते 9 साल पुरानी परंपरा बदल जाएगी?

बहरहाल, आज इसका जवाब सबको मिल जाएगा। आज इस मामले में कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक है। इसमें बजट की तारीख पर फैसला होने की उम्‍मीद है।

राजनाथ सिंह करेंगे बैठक की अध्यक्षता

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक में बजट की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। CCPA की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करते हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा को तोड़ना नहीं चाहती। CCPA का झुकाव भी 1 फरवरी के पक्ष में बताया जा रहा है। ये भी चर्चा है कि इस बार बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हो सकता है, लेकिन बजट की तारीख को लेकर अंतिम मुहर CCPA की बैठक में ही लगेगी।

2017 से चल रही 1 फरवरी की परंपरा

2017 से अब तक हर साल बजट 1 फरवरी की सुबह 11 बजे पेश किया जा रहा है। इस परंपरा की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। 2025 में भी 1 फरवरी शनिवार को था। उस दिन अंतरिम बजट पेश किया गया था। इससे पहले भी शनिवार को बजट पेश हो चुका है। मगर, 2017 के बाद यह पहला मौका है, जब 1 फरवरी रविवार को पड़ रही है।

रविवार को पेश हो चुका है बजट

पहला मौका नहीं होगा, जब बजट रविवार को पेश किया जाए। 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किया था। खास बात रही कि उसी बजट के साथ उन्होंने शाम 5 बजे की जगह सुबह 11 बजे बजट पेश करने की परंपरा शुरू की थी। यह परंपरा अब तक जारी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM