वर्षा गायकवाड़ (फाइल फोटो) 
देश

भाई जगताप को बड़ा झटका! कांग्रेस आलाकमान ने वर्षा गायकवाड को सौंपी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार (9 जून) को महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आलाकमान ने भाई जगताप (Bhai Jagtap) को हटा दिया है। वहीं, पार्टी ने राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Mohil) को अपनी गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त तथा वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की। गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले बाबरिया को गोहिल के स्थान पर हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। वह पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।

कांग्रेस ने सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अपने दो नेताओं मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ को तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

भूटान में ग्लेशियर फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, असम-बंगाल में अलर्ट; 10,000+ लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला विवाद की सुनवाई; सभी पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए मिला 4 सप्ताह का समय

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती

CIA ने रची थी होमी भाभा के मौत की साजिश? आखिर भारत के आइंस्टीन से क्यों डरती थी अमेरिकी सरकार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग, SIR और वोट चोरी पर आज शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल