File Photo 
देश

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन पलटा, हेड कांस्टेबल की मौत, तीन घायल

सूर्यकांत तिवारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ा हादसा हो गया। यहां के सरगुजा जिले (Surguja district) में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (Bharatiya Janata Party's State President) के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से ही शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के उदयपुर नर्सरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) के काफिले का वाहन गुरुवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार इस घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि साव शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरूवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। 

 अरुण साव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब साव का काफिला उदयपुर नर्सरी के करीब पहुंचा, तब पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें