Photo: Twitter 
देश

‘भारत जोड़ो' यात्रा देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है: पी. चिदंबरम

किर्तेश ढोबले

कन्याकुमारी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा बुधवार को शुरू की गई ‘भारत जोड़ो' यात्रा ('Bharat Jodo' Yatra) देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है और विभाजनकारी ताकतों को पराजित करने तक यह जारी रहेगा।

इस राष्ट्रव्यापी यात्रा की आलोचना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा की कोई भूमिका नहीं होगी और इस संग्राम के चलते यह पार्टी नष्ट हो जायेगी।''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारी ‘भारत जोड़ो' यात्रा की आलोचना करने वालों से कहना चाहता हूं कि भारत के उस स्वतंत्रता संग्राम में आपकी कोई भूमिका नहीं थी, जब महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो' का नारा दिया था। अब भी आपकी इसमें कोई भूमिका नहीं होगी और हमारी यात्रा तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक कि विभाजनकारी ताकतें पराजित नहीं हो जातीं।''

चिदंबरम ने राहुल गांधी की मौजूदगी में यहां गांधी मंडपम के पास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि देश एकजुट रहे लेकिन देश को बांटने की भाजपा की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।(एजेंसी)

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल