हिमंत बिस्वा सरमा  
देश

Best CM Survey: हिमंत बिस्वा सरमा बने सबसे पॉपुलर सीएम, जानें ममता बनर्जी की पॉपुलैरिटी पर कितना पड़ा असर?

Best CM in India: हाल ही में हुए ताजा मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे 2025 के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 55.4 फीसदी की रेटिंग मिली है। उन्होंने अपने कई समकक्षों को पीछे छोड़ दिया है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : अगर मैं आपसे पूछूं कि सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है, तो आप थोड़े देर के लिए सोचने लगेंगे। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे से इस सवाल का जवाब पता चल गया है। बता दें, हाल ही में मूड ऑफ द नेशन यानी MOTN ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया था। इस सर्वे में चौंकाने वाला डेटा सामने आया है।

हाल ही में हुए ताजा मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे 2025 के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 55.4 फीसदी की रेटिंग मिली है। उन्होंने अपने कई समकक्षों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में उनकी लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

लगातार बढ़ रही सीएम सरमा की पॉपुलैरिटी

बीते अगस्त 2023 में 49.2 फीसदी, फरवरी 2024 में 48.6 फीसदी और आगस्त 2024 में हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता बढ़कर 50.8 फीसदी हो गई है। पॉपुलैरिटी के मामले में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और कर्नाटक के सिद्धारमैया को भी पीछे छोड़ दिया है।

ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर

इंडिया टुडे MOTN सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के दूसरे टॉप सीएम चुने गए हैं। जबकि सबसे पॉपुलर सीएम के मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर रही हैं और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया चौथे नंबर पर हैं। आपको बता दें मूड ऑफ द नेशन के इस सर्वे में नायडू को 46.9 प्रतिशत वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को भी 46.9 और सिद्धारमैया को 38.9 प्रतिशत वोट मिले।

असम को एक मॉडल के रूप में किया स्थापित

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने असम को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास, कल्याण, आर्थिक विकास और कानून के संबंध में बहुत काम किया। झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव प्रभारी बनाकर झारखंड भेजा था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट