BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या सोर्स: सोशल मीडिया
देश

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

BCCI Female Cricketer Suicide: तेलंगाना की महिला क्रिकेटर नंदिनी ने 2 युवकों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या

  • परिजनों ने 2 युवकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

  • 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर नंदिनी की मौत के बाद परिजन शोकमय

Telangana Female Cricketer Death Case: तेलंगाना में BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद ये खबर हर किसी को हैरान कर रही है। तेलंगाना के विकाराबाद में हुई इस घटना के बाद हर कोई सोच रहा है कि अच्छा-भला करियर छोड़कर कोई क्यों ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर गया। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर नंदिनी ने 2 मनचले युवकों से परेशान होकर ये कदम उठाया है।

दो युवकों के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर की मौत के बाद मामला गर्माता जा रहा है। नंदिनी के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका विरोध प्रदर्शन भी किया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग ले रही थी नंदिनी

BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेटर नंदिनी यलाल मंडल के संगय्यापल्ली गांव की रहने वाली थी। वे विकाराबाद में पढ़ाई और क्रिकेट की ट्रेनिंग के सिलसिले में दादी के साथ रहते थे। हाल ही में वे BCCI की अंडर-19 टीम में चुनी गई थी।

दो लड़कों से परेशान थीं नंदिनी

उनका कहना है कि नंदिनी की मौत की वजह प्रताड़ना है। कुछ दिन से एक लड़का नंदिनी का पीछा कर रहा था, प्यार के नाम पर उसे बुरी तरह देखता था। एक दूसरा लड़का भी उसके साथ लड़की को परेशान करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी ने ये बड़ा फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाई।

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट