इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद सोर्स: सोशल मीडिया
देश

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

Bank Holiday In November: इस हफ्ते यानी 9 नवंबर से 15 नवंबर तक बैंक में 6 दिन छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में बैंक जाने से पहले थोड़ा ठहरकर इस खबर को पढ़ लें।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

  • आज 9 नवंबर को भी सभी बैंक बंद हैं

  • 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday After Diwali: भारतीय बैंकों में इस हप्ते पूरे 6 दिन बंपर छुट्टी है। त्योहारों के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को ये छुट्टी दी गई है। ऐसे में SBI, HDFC और ICICI की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन अगर आप डिजिटल और ऑनलाइन सर्विसेज यूज करेंगे तो खुशी की बात है कि ये आपके लिए चालू रहेगी।

आज 9 नवंबर को भी बैंक रहेंगे बंद

आज भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक सहित सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज भी बंद हैं। RBI के नियमोें की बात करें तो सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक तय छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार व हर रविवार को बैंक हॉलीडे रहता है।

साथ ही साथ बीच में त्योहार भी पड़ रहे हैं, इसके मद्देनजर राष्ट्रीय और राजपत्रित छुट्टियों के अलावा स्थानीय त्योहारों और राज्य-वार जरूरतों के हिसाब से भी बंद रहेंगे।

यहां देखें इस हफ्ते बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखत्योहारकहां-कहां छुट्टी रहेगी
9 नवंबरगोवर्धन पूजाअगरतना, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर
10 नवंबरविक्रम संवत नूतन वर्षअहमदाबाद, बेलापुर (नवी मुंबई), बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर
11 नवंबर भाई दूजगंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला
13 नवंबरवांगला महोत्सवमेघालय की स्थानीय छुट्टी के कारण केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
14 नवंबरसेकंड सेटरडेमहीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद
15 नवंबर रविवारसाप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी

सिर्फ ऑफलाइन सर्विसेज ही रहेंगे बंद

बता दें कि 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को सिर्फ बैंकों की ऑफलाइन सर्विसेज ही बंद रहेंगे। यानी आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का उपयोग कर पाएंगे। आप ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और ATM, UPI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कही भी कभी भी कर सकते हैं।

इसके अलावा NEFT / RTGS ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट फॉर्म और चेक बुक फॉर्म का इस्तेमाल करके भी फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स