Highlights:
17 से 21 अक्टूबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक रहेंगे बंद।
18 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी।
महासप्तमी, महानवमी और दशहरा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद।
बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देखें।
October Bank Closed News:अगर आप सभी को बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे 16 अक्टूबर यानी कल तक अवश्य पूरा कर लें। क्योंकि अगले 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आप बिना छुट्टियों की सूची देखें बैंक के लिए निकले तो आपका समय और पैसे का दोनों का नुकसान हो सकता है।
RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के सालाना अवकाश कैंलेडर के अनुसार 17 अक्टबूर से अगले 5 दिन भारत के अगल-अगल राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हर राज्य में बंद नहीं रहेंगे। इसलिए यदि आपको बैंक में कोई काम है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सालाना अवकाश कैलेंडर अनुसार 17 से लेकर 21 अक्टूबर तक भारत के अगल-अगल राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आप बैंक से संबंधित कोई काम कराना चाहते हैं तो आपको 5 दिन का इंतजार करना होगा।
RBI के कैलेंडर के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को महासप्तमी है, यानी नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी शहरों और राज्यों में इस दौरान बैंक खुले रहेंगे।
18 अक्टूबर को रविवार का दिन पड़ रहा है। इसके कारण पूरे देश में सरकारी या प्राइवेट सभी प्रकार के बैंक बंद रहेंगे।
RBI कैलेंडर के अनुसार 19 अक्टूबर को महानवमी यानी नवरात्रि का 9वां दिन और आयुध पूजा के कारण अगरतला, इंफाल, आईजॉल, कोलकाता, ईटानगर, गुवाहटी, कोहिमा, पटना, चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में बैंक रहेंगे।
20 और 21 अक्टूबर को देशभर में दशहरा और विजयदशमी हैं, जिसके कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान आईजॉल, अहमदाबाद, अगरतला, कानपुर, ईटानगर, कोलकाता, कोच्ची, कोहिमा, गंगकोट, गुवाही, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली, पणजी, नागपुर, पटना, भोपाल, मुंबई, भुवनेश्वर, रायपुर, रांची, लखनऊ, श्रीनगर, विजयवाड़ा, शिमला, शिलांग और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।