बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड कनेक्शन 
देश

बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से क्या है कनेक्शन, किंन खान और सलमान भी थे मुरीद

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी पर बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर अज्ञात हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की है।

सोनाली झा

मुंबई: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी पर बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर अज्ञात हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की है। इस दौरान एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लग गई। इसी के कारण बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई।

बाबा सिद्दीकी का राजनितिक के साथ-साथ बॉलीवुड जगत से भी खास कनेक्शन हैं। बाबा सिद्दीकी रमजान के महीने में अपनी भव्य इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियां शामिल होने हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर बाबा सिद्दीकी के पार्टियों में नजर आते थे। इतना ही नहीं सलमान खान तो बाबा सिद्दीकी के फैन थे। दोनों एक्टर बाबा सिद्दीकी के काफी करीब थे।

बाबा सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के बीच में सुलह करवाही थी। दरअसल, कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान के बीच में बुरी तरह झगड़ा हो गया था। इसके बाद सलमान और शाहरुख ने कई सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। इस बात से बाबा सिद्दीकी काफी दुखी थे। वह दोनों में फिर से दोस्ती करवाना चाहते थे।

बाबा सिद्दीकी ने एक बार भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाया था। इसके बाद उन्होंने सलमान और शाहरुख को इस पार्टी में बुलाए थे। जब दोनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो बाबा ने खुद दोनों के बीच सुलह कराई। जिसके बाद कई सालों से एक दूसरे से ख़फा चल रहे सलमान और शाहरुख बाबा की पार्टी में एक दूसरे को गले लगाते नजर आए।

बाबा सिद्दीकी राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बड़ा नाम रहे हैं। इसके कारण उनकी नेटवर्किंग है, क्योंकि इसकी पार्टियों में कई मशूहर हस्तियां शामिल होनी रही है। इस तरह की हाई-प्रोफ़ाइल पार्टियां हर किसी के लिए बेहतर कनेक्शन का जरिया हो सकती हैं। खासकर नए कलाकारो, राजनेताओं और बिजनेस करने वालों के लिए ये पार्टियां एक बड़े अवसर की तरह काम करती है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी